
छेना रसगुल्ला कलकत्ता की प्रसिद्ध मिठाई है। यह स्वादिस्ट होने के साथ साथ बहुत स्पंजी होती है। छेना रसगुल्ला देखने में एकदम सफ़ेद और स्पंजी होता है। स्पंजी होना उसके स्वभाव में है। इसे बहुत आसानी से घर में बनाया जा सकता है। इसे बनाने में थोड़ा समय जरूर लगता है लेकिन घर में बने छेना रसगुल्ला की बात ही अलग है. छेना को बनाने में हमे ज्यादा सामान की भी आवश्कता नहीं होती. तो चलिए इस दीपावली पर हम घर में छेना रसगुल्ला बनाकर अपने मेहमानो को खिलाते है. छेना बनाने के लिए सबसे आवश्यक सामग्री है पनीर और दूध . पनीर को हम बाजार से न खरीद कर बल्कि घर में ताजा पनीर बनाएंगे।
छेना रसगुल्ला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- दूध फुल क्रीम : 1 लीटर
- नीबू का रस : 1 – 2 चमच्च
- शक्कर : 700 ग्राम
- रोज एसेंस : 2 – 3 बूँद
- इलायची : 1 – 2
छेना रसगुल्ला बनाने की विधि
एक मोटे तले के बर्तन में दूध को उबलने को रखें। दूध में जब 1 – 2 उबाल आ जाये तब गैस बंद कर दे. अब दूध को थोड़ा ठंडा होने दे। अब नीबू के रस को उसमे धीरे धीरे डालते जाए। दूध को चमच्च से चलाते जाए। दूध जब पूरी तरह फट जाए तब नीबू का रस डालना बंद कर दे। पानी और छेना अलग अलग दिखाई देने लगेगा। अब एक मस्लिन कपडे में फटे हुये दूध को छान ले। फटे हुए दूध के ऊपर थोड़ा पानी डालें। पानी डालने से नीबू का खट्टा पन पनीर में नहीं रहेगा। अब कपडे के चारो कोनो को पकड़ कर पोटली जैसा बना ले ,और अच्छे से निचोड़ दे.इससे फटे हुए दूध का पूरा पानी निकल जायेगा। अब पनीर को एक थाली में निकालें. पनीर को अच्छे से 5 – 6 मिनिट तक मसलिए।अब पनीर में रोज एसेंस डालकर इतना मसलिए की गुथे हुए आटे की तरह चिकना हो जाए।अब रसगुल्ला बनाने के लिए छेना तैयार है। पनीर के मिश्रण को 1 चमच्च हाथ में लीजिये। अब इस मिश्रण के छोटे छोटे गोले बना लीजिये। इसतरह से आप पूरे मिश्रण से गोले बना ले और ढककर रख दे।
चासनी की तैयारी
एक बर्तन में 2½ कप पानी और शक्कर डालकर उबलने को रखे.चासनी जब उबलने लगे तब उसमे इलायची कूट कर डालें। अब सभी गोले एक एक करके चासनी में डालकर ढक्कन लगा दे। इसे हमे 10 – 15 मिनिट तक पकाना है। हर 2 -2 मिनिट में थोड़ा सा पानी उसमे डालते जाएँ जिसे चासनी गाढ़ी न हो। 10 – 15 मिनिट के बाद रसगुल्ले पक कर फूल जाएंगे. जितने साइज के गोले हमने पहले डालें थे वो पकने के बाद दोगुने साइज के हो जाएंगे। अब गैस बंद कर दे। रसगुल्लों को किसी बाउल में पलट ले। रसगुल्ले शक्कर में एक दम मीठे हो जाएंगे। रसगुल्लों को 8 – 10 घंटे तक ठंडा होने देl लीजिये स्वादिस्ट और स्पंजी रसगुल्ला तैयार है।
mujhe bahut pasand hai ye rasgulle
bahut achhi recipe batai aapne mujhe chena rasgulla bahut pasand hai aur mere ghar me bhi sabhi members bahut shauk se khate hai