केसर संदेश

0Shares

पश्चिम बंगाल अपनी मिठाइयों के लिए बहुत मशहूर है, चाहे वो सफ़ेद रसगुल्ला हो या संदेश। दुर्गा पूजन के विशेष अवसर में वहाँ पर ये मिठाईया बनायीं जाती है।कुछ आसान बंगाली मिठाई संदेश हम अपने घर पर बनाते है।वैसे तो आप कई प्रकार के संदेश घर में आसानी से बना सकते है, जैसे की मैंगो सन्देश और केसर सन्देश। दूध और मिल्कमेड से हम संदेश बनाएंगे। इसमें केसर का इस्तेमाल सन्देश को और भी अधिक  स्वादिस्ट बना देगा। तो आज पनीर से कुछ आसान मिठाई संदेश हम घर में बनाते है।

 

 केसर संदेश बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  1. मिल्कमेड ( कंडेंस्ड मिल्क ) : 200 ग्राम
  2. दूध पाउडर : 2 बड़े चमच्च
  3. दूध : 1 लीटर
  4. नीबू का रस : 1½ चमच्च
  5. चीनी पाउडर : 1½ चमच्च
  6. मैदा : 1 चमच्च
  7. केसर : 15 – 20  धागे
  8. पानी : 2 चमच्च
  9. घी : ½ चमच्च
  10. पिस्ता : 10 – 15

 

केसर संदेश बनाने की विधि

केसर संदेश बनाने से पहले हमको सबसे पहले छेना या पनीर बनाना पड़ेगा। एक मोटे तले के बर्तन में दूध को  उबलने को रखिये। दूध में जब 1 – 2  उबाल आ जाए तब उसमे नीबू का रस धीरे धीरे डालकर चलाते जाए। लगातार चलाते रहे। आप देखेंगे की दूध फट गया है। धीरे धीरे पानी अलग दिखेगा और छेना अलग । जब पानी एक दम अलग हो जाए तब गैस बंद कर दे।अब इसे एक मस्लिन कपड़े से छान ले। छानने के बाद उसमे ऊपर  से ठंडा पानी डालें।ठंडा पानी डालने के बाद कपडे को चारो तरफ से पकड़ कर निचोड़ दे, ऐसा करने से पनीर से पानी पूरी तरह निकल जायेगा। आप चाहे तो पनीर से भरे कपडे को किसी भरी चीज के नीचे रख दे । ऐसा करने से भी  पानी पूरी तरह निकल जायेगा।  ठंडा पानी  डालने से नीबू का खट्टापन छेना में नहीं रहेगा। लीजिये एक दम ताज़ा पनीर ( छेना ) तैयार है।

सबसे पहले एक बर्तन लीजिये ।ताजे पनीर को उसमे डालकर अच्छे से गूथिये। पनीर को आटे की तरह चिकना  कीजिये जिससे उसमे एक भी रवा  न रहे।अब गुथे हुए पनीर में मैदा, दूध पाउडर ,मिल्कमेड  और पानी  में घुला हुआ केसर डालकर अच्छे से नरम  कीजिये। पेस्ट को अच्छे से मिलाने के लिए आप मिक्सर का इस्तेमाल कर सकते है। अब तैयार मिश्रण को मोटे तले के पैन में  मध्यम धीमी आंच में गरम करें। गरम होने  बाद गैस धीमी कर दे। अब मिश्रण को धीमी आंच में 15 – 20  मिनिट तक पकाये। लगातार मिश्रण को चलाते रहे। जब तक की  मिश्रण अच्छे से सूख न जाए। अब गैस बंद कर दे। अब एक थाली में घी लगाकर चिकना करें। चिकनाई लगी  थाली में मिश्रण को अच्छे से फैला दे। अब उसे ठंडा होने दे। ठंडा होने के बाद मनचाहे अकार में  काट ले। लीजिये केसर संदेश तैयार है। केसर संदेश को सर्व करने से पहले पतले कटे हुए पिस्ता से सजाये।

 

 

 
0Shares

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*