भरवा भिन्डी

0Shares

भरवा भिन्डी के लिए आवश्यक सामग्री

  1. भिन्डी : 500 ग्राम
  2. धनिया पाउडर : 2 चमच्च
  3. लालमिर्च पाउडर : 1 चमच्च
  4. अमचूर पाउडर :1 चमच्च
  5. हल्दी पाउडर : 1 / 2 चमच्च
  6. सौंफ पाउडर : 1 चमच्च
  7. भुना जीरा पाउडर : 2 चमच्च
  8. हींग : 1 चुटकी
  9. साबुत जीरा : 1 चमच्च
  10. कसूरी मेथी : 1 चमच्च
  11. बेसन : 1 चमच्च
  12. तेल : 3 – 4 चमच्च
  13. नमक : स्वादनुसार

विधि

सबसे पहले भिन्डी को अच्छे से धोकर साफ़ कपड़े से पोंछ लीजिये। अब भिन्डी के डंठल को दोनों तरफ से काट दीजिये। अब हम भिन्डी में चीरा लगाएंगे। भिन्डी में चीरा लगाते समय ध्यान रहे की भिन्डी एक तरफ से जुडी रहे अलग न हो। अब हम सूखे मसाले तैयार करेंगे। एक प्लेट में सारे सूखे मसाले ( साबुत जीरा , हींग ,कसूरी मेथी को छोड़कर ) डालकर अच्छे से मिला ले। अब भिन्डी में मसाला भरने के लिए तैयार है। अब सभी भिन्डी में थोड़ा थोड़ा मसाला भर दीजिये। हमे मसाला बहुत ज्यादा नहीं भरना है। मसाला ऐसा भरिये की सभी भिन्डी के लिए हो जाए। अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तब उसमे जीरा डालें. जीरा जब चटखने लगे तब हींग डालकर अच्छे से चलाये। अब सभी भिन्डी को एक – एक करके कढ़ाई में डालें और चमच्च से चला दे और ढक्कन लगा दे।लेकिन गैस की आंच धीमी रखेँ। 5 – 6 मिनिट के बाद दक्कन खोलकर फिर से भिन्डी को दूसरी तरफ पलटा दे और ढक्कन लगा दे. तब तक हम एक दूसरे तवे को थोड़ा गरम करेंगे।जब तव थोड़ा गरम हो जाए तब उसमे कसूरी मेथी को डालकर थोड़ा सेक लेंगे। आप 5 मिनिट के बाद फिर से भिन्डी को चेक कर ले. आप देखेंगे को भिन्डी पक गयी है। अब उसमे भुनी कसूरी मेथी डालकर 2 – 3 मिनिट के लिए ढंक दे। 2 – 3 मिनिट के बाद दक्कन निकाल दे और बिना दक्कन लगाये 1 – 2 मिनिट तक कुरकुरी करे और गैस बंद कर दे। गरमागरम भरवा भिन्डी तैयार है। अब भरवा भिन्डी को किसी बाउल में निकाल कर हरे धनिये से सजाकर रोटी या पराठें के साथ सर्व करें

Related Post

 
0Shares

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*