
दक्षिण भारत का लोकप्रिय भोजन उपमा तो वैसे कई तरीको से बनता है, चाहे वो दही उपमा, रवा उपमा हो या सेवई उपमा हम सब को बहुत पसंद आता है, क्योकि ये बहुत कम तेल में बनने के साथ साथ हेल्दी भी है। ठण्ड के मौसम में उपमा खाने का मजा दोगना हो जाता है, क्यूंकि उस समय सभी प्रकार की हरी सब्जिया हमें आसानी से उपलब्ध हो जाती है, तो आइये आज मै आपको स्वादिस्ट और हेल्दी दही उपमा की विधि बताती हूँ।
सामग्री
- रवा ( semolina ) : 1 कप
- तेल : 2 – 3 चमच्च
- दही : 1 / 2 कप
- गाजर : 1
- हरी मटर : ½ कप
- प्याज : 1
- हरा धनिया : 1 – 2 डंडिया
- हरी मिर्च :2 -3
- टमाटर : 1
- करी पत्ता : 6 – 8 पत्ते
- राई : ½ चमच्च
- सौंफ : ½ चमच्च
- नमक : स्वादनुसार
- पानी आवश्कतानुसार
विधि
सबसे पहले सूजी को छान ले।अब उसके बाद गाजर को छीलकर धो ले और बारीक काट ले।प्याज को भी छीलकर धो ले और इसे भी बारीक काट ले। हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर धो ले और उसे भी बारीक काट ले। हरा धनिया को साफ़ करके धो ले और बारीक काट ले।टमाटर को भी बारीक टुकड़ो में काट ले। अब हरी मटर को छील ले। एक बर्तन में एक गिलास पानी और मटर डालकर उबलने को रख दे। 4 – 5 मिनिट तक मटर को उबलने के बाद गैस बंद कर दे. पानी से मटर को निकाल ले।लीजिये कर्ड उपमा बनाने के लिए सामग्री तैयार है ।एक गहरे बर्तन में सूजी को डालें ,अब उसके बाद उसमे दही और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिलाये। अब उसमे नमक और सभी कटी हुई सब्जी (धनिया और करी पत्ता छोड़कर ) डालकर अच्छे से मिला ले और 10 – 15 के लिए रख दे। अब एक पैन में तेल डालकर गरम करें। तेल जब गरम हो जाए तब उसमे राई डालें। राई जब चटखने लगे तब उसमे करी पत्ता और सौंफ डालकर 1 – 2 मिनिट तक भूने। अब उसमे सूजी वाला मिश्रण डालकर ढक्कन लगा दे। गैस की आंच धीमी रखें। अब 5 मिनिट के बाद ढक्कन खोलकर सूजी को नीचे से अच्छे से चला दे ताकि नीचे वाला तड़का अच्छे से मिल जाए। अब फिर से 5 मिनिट के लिए ढक्कन लगा दे। 5 मिनिट के बाद फिर से ढक्कन खोलकर चेक कर ले की सूजी पक गयी या नही. यदि सूजी पक गयी है तो गैस बंद कर दे और यदि सूजी कच्ची है तो थोड़ी देर और पका ले। अब तैयार दही उपमा को बाउल में निकालें और हरा धनिया डालकर गरमा गरम सर्व करें।
टिप्स :-आप दही उपमा में उबले आलू भी डाल सकते है।
Hello, I enjoy reading all of your article. I like to write a little comment to support you.
you can mail me at suneelkushwaha@gmail.com